जशपुर/ CM साय ने की नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा।
CM साय ने की नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा में मौजूद साधु, संत और विशाल जनसमूह के बीच स्वर्गीय श्री जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की वे मेरे राजनैतिक गुरु थे। मैंने उनके साथ 25 साल से अधिक राजनीति में साथ रहकर काम किया। वे बेहद सरल हृदय व्यक्ति थे। सभी के साथ वे अपनेपन के साथ मिलते थे। किसी के साथ उनकी नाराजगी नहीं रही।