दो दिन की मूसलाधार बारिश से दिवार गिरा, शुक्र है- घर के लोग बाहर आ गए वरना बड़ा हादसा हो जाता
पखांजुर/ क्षेत्र में बीते दो दिनों से लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है। पेड़ गिरने, छत टूटने व घर गिरने जैसी घटनाएं देखी जा रही हैं। तेज बारिश के कारण सोमवार को ग्रामपंचायत बलरामपुर के ग्राम पी.व्ही. 63 के सुशील विश्वास, खोकन विश्वास, ठाकुर बड़ाई और पी.व्ही. 61 के शसन मल्लिक के घर की दीवार गिरकर धराशायी हो गई। शीट एडवेस्टर टूटने के साथ घरेलू सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। तेज बारिश के कारण ठाकुर बड़ाई के घर के ऊपर बड़ा सा पेड़ गिरा है जिसके चलते घर को काफी नुकसान भी हुआ है।
ग्रामीण सुशील विश्वास, खोकन विश्वास, ठाकुर बड़ाई, रोहित विश्वास ने बताया कि घर के अन्दर पानी घुस गया जिसके कारण घर की दीवार गिर गया। और बची हुई दीवार में बड़ी-बड़ी दरारे आ चुकी है। कभी भी घर गिर सकती है। राहत की बात यह है कि दिन में घर टूटने से किसी प्रकार की कोई जान हानि नही हुई है।
लगातार क्षेत्र में हो रहे बारिश के कारण घरों की हालत काफी खराब हो गया है रहने लायक नही है। इस संबंध में ग्रामपंचायत बलरामपुर के सरपंच जयदेव मंडल ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण मिट्टी के बने घरों को काफी नुकसान हुआ है। जिन लोगो की घर टूटा है उन्हें पंचायत भवन और आंगनबाड़ी में रहने के लिए बताया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में तत्काल पटवारी से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी दिया गया है। सरपंच ने पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन से तत्काल मुआवजा दिलवाने की बात कही है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई ने घटना स्थल का लिया जायजा।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई ग्राम पीव्ही 63 और 61 के घटना स्थल पर जाकर पीड़ितो से मिलकर घटना की जानकारी लिया। जिसके बात घटना की जानकारी तुरंत पखांजुर तहसीलदार को फोन के माध्यम से दिया। शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है।