भानुप्रतापपुर/ देश की आजादी की लड़ने वाले क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
भानुप्रतापपुर@ बस्तर टाइम्स/ भानुप्रतापपुर शिवसेना ने भारत देश की आजादी की लड़ने वाले क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया है। आज देश हेतु लड़ने वाले क्रांतिकारियों का महिमामंडन किया जा रहा है। इसी तारतम में शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा की साफ सफाई कर ,भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का पूजा अर्चन कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाया गया ।इस अवसर पर प्रतिमा के समक्ष शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ लिया गया कि जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से देश को लड़कर आजाद कराया है। इस तरह हमें भी उनके द्वारा दिलाई गई आजादी की रक्षा करते हुए समाज के अंदर से जातिवाद, छुआछूत, अन्यया ,अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार ,दमन खत्म करना है। और इसके लिए चाहे हमें अपने प्राणों की बलिदान ही क्यों न देना पड़े। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक इस समाज से अन्यया ,अत्याचार, शोषण, दमन, भ्रष्टाचार, छुआछूत ,जातिवाद खत्म ना हो जाए।