युक्तियुक्तकरण का आदेश वापस ले राज्य सरकार- गणेश दास
पखांजुर/ शालेय शिक्षक संघ कोयलीबेड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दास ने कहा है कि युक्तियुक्तकरण का आदेश न्यायपूर्ण नही है।ये शिक्षकों के लिए एवं समाज तथा शिक्षा जगत के लिए सही नही है।युक्तियुक्तकरण से सरकार वे वजह शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है।सरकार की नई शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए जिससे शिक्षा में गुणवत्ता आए।युक्तियुक्तकरण से समस्या का किसी प्रकार से समाधान नही होगा।पूरे प्रदेश में युक्तियुक्तकरण का विरोध हर संगठन कर रहा है।जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कर ने कहा
सरकार को इस आदेश को तत्काल वापस लेना होगा ।अन्यथा पूरे प्रदेश के सभी संगठन एक मंच में आकर हड़ताल करेंगे।शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि सरकार तत्काल आदेश वापस ले अन्यथा शालेय शिक्षक संघ के साथ साथ,टीचर एसोसिएशन,नवीन शिक्षक संघ, शिक्षक फेडरेशन सभी संगठन ने हड़ताल की घोषणा कर दिया है।कोयलीबेड़ा जिला सचिव नंद कुमार अट्टभैया ,ब्लॉक के अध्यक्ष गणेश दास,जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कर,संभाग अध्यक्ष विवेक राय, ब्लॉक सचिव गोविंद बघेल,सदस्य असीम बिस्वास,जगदीश चक्रवर्ती, मनीष मिस्री, संगीता बागची,कृष्णा महलदार, विपुला कर,महादेव उसेंडी,माला कर,लता बघेल,मौसमी दास,झुमुर बिस्वास,गोपाल बिस्वास,केशव मिस्री, रेखा बिस्वास,मनोज कुंडू,मंगलू राम ध्रुव,उषा डोरे,आदि ने आदेश काविरोध किया।